भागलपुर: अगले दिन दिनों तक आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। धूप-छांव की स्थिति भी बन सकती है, लेकिन कभी बौछार तो कही तेज बारिश हो सकती है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 507

रहेगी उमस भरी गर्मी, बढ़ेगा तापमान

नोडल पदाधिकारी ने बताया कि हवा में नमी की मात्रा 60 से 90 फीसद होगी। जिस वजह से उमस भरी गर्मी रहेगी। तापमान भी बढऩे की संभावना है।

22.2 मिलीमीटर हुई बारिश

शनिवार की देर रात से रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक बीएयू के मौसम विभाग में 22.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया गया। देर रात तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। पर रविवार की दोपहर धूप खिल निकल आने के बाद लोगों ने उमस भरी गर्मी का भी अहसास किया। सोमवार को दोपहर तक बारिश नहीं हुई है।

रविवार का तापमान

अधिकतम : 33.0 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम : 24.0 डिग्री सेल्सियस

हवा : 07 किमी प्रतिघंटा : दक्षिणी-पश्चिमी

मौसम पूर्वानुमान

बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 जुलाई तक 110 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *