मेष
अष्टा गुरु-चंद्र के गोचर से दुविधाओं का दौर रहेेेेगा, फैसले लेने में कठिनाई होगी। आय में रुकावटें आएंगी। सप्ताह मध्य से चंद्र में सुधार होने से प्रसन्नता बढ़ेगी, धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनेगी। सप्ताहांत में बेहतर स्थिति में आ जाएंगे।
करने योग्य : गणेशजी की अाराधना व सूर्य को अर्घ्य देंं।
प्रोफेशन | व्यापार में लाभ वृद्धि होगी एवं नौकरी में संभल कर रहें।
शिक्षा | परिणाम आशानुरूप प्राप्त होंगे एवं प्रतियोगिता में सफल होंगे।
स्वास्थ्य | नए रोग हो सकते हैं। मानसिक क्लेश रहेगा।
प्रेम | जीवन साथी का संग संबलता प्रदान करेगा। प्रेम में निराशा मिलेगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कर्क
पांचवा चंद्र-गुरु का गोचर से मनोबल ऊंचा रहेेगा। स्वयं की मेहनत से प्रयासों में सफलता मिलेगी। बुध-गुरु को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी, यात्राएं सुखद होंगी। नए संपर्क होंगे। शुक्र एवं शनि को ऐसे लोग मिलेंगे, जो गलत प्रेरणा देंगे, किंतु बचकर रहें।
करने योग्य : सूर्य को अर्घ्य दें एवं शिव का पूजन करें।
प्रोफेशन | अधिकारियों के कारण परेशानी होगी, ट्रांसफर का योग है।
शिक्षा | परिणाम अपेक्षाकृत प्राप्त होंगे, अग्रिम योजना प्रसन्नता देने वाली होगी।
स्वास्थ्य | नसों व आंखों में दर्द हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।
प्रेम | विरह योग है। जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है।

तुला
नीच के मंगल की दृष्टि एवं द्वितीय चंद्र कोई बड़ी सफलता दिला सकता है। अटके कार्यों को गति मिलेगी। उच्च वर्ग के लोगों के साथ संपर्क होगा। संबंध मजबूत होंगे एवं विरोधियों के प्रयास असफल होंगे। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आलोचनाओं से बच जाएंगे।
करने योग्य : शिवलिंग पर दूध व दही अर्पण करें।
प्रोफेशन | अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में संभल कर रहें।
शिक्षा | अंतर्ज्ञान प्राप्त करने की तत्परता रहेगी।
स्वास्थ्य |पेट की समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। बाहर न खाएं।
प्रेम | स्वार्थ आने से प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आएगा।

मकर
मंगल की दृष्टि राशि में होने से राहत मिलेगी एवं एकादश चंद्र प्रबलता प्रदान करेगा। मंगल की शाम से चंद्र के द्वादश होने से शारीरिक शक्ति क्षीण हो सकती है, किंतु कार्यों में बाधाएं नहीं आएंगी। पहाड़ी इलाकों में घूमने जाने की योजना बन सकती है एवं रुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा।
करने योग्य : पक्षियों को दाने डालने की व्यवस्था करें।
प्रोफेशन | किराना, ऑटोमोबाइल, बिल्डर्स, लोहा व्यापारियों को लाभ।
शिक्षा | अध्ययन को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
स्वास्थ्य | सिरदर्द, चक्कर आ सकते हैं। बायीं आंख में पीड़ा संभव।
प्रेम | जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा। प्रेम में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ
गुरु एवं चंद्र की पूर्ण दृष्टि से लाभ की स्थिति में आ गए हैं। नई जिम्मेदािरयों की प्राप्ति होगी एवं कोई मनचाही सफलता प्राप्त होगी। विवादों का निपटारा पक्ष में होगा। जमीन से लाभ होगा एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शुभ कार्यों की अधिकता रहेगी।
करने योग्य : शाम को जलस्रोत के पास दीपक लगाएं।
प्रोफेशन | परियोजनाएं फलीभूत होंगी, कार्यों में सुधार होगा। वेतन बढ़ सकता है।
शिक्षा | पढ़ाई के स्तर मेें सुधार होगा एवं शिक्षकों से सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य | पेट संबंधी समस्या जैसे अपच-दस्त हो सकते हैं।
प्रेम | प्रेम में अनुराग बढ़ेगा। संतान की चिंता बनी रहेगी।

िसंह
आरंभ में कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं। मंगल की शाम से प्रवास पर जाने वालों को सफलता मिलेगी एवं आय स्रोतों में वृद्धि होगी। जो निश्चय किया है उसे पूर्ण करने में सफल होंगे। नया घर या कार्यालय खरीदने की योजना बनेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। साप्ताहांत शानदार रहेगा।
करने योग्य : महाकाली को फलों का भोग लगाएं।
प्रोफेशन | व्यापार में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे एवं नौकरी अनुकूल रहेगी।
शिक्षा | कई कलाएं सीखने का अवसर मिलेगा, भाषा पर पकड़ मजबूत होगी।
स्वास्थ्य | नकारात्मक विचार आएंगे। अपच, वमन की समस्या हो सकती है।
प्रेम | साथी के साथ घूमने जाएंगे। दांपत्य जीवन में विवाद खत्म होंगे।

वृश्चिक
चंद्र-गुरु का गोचर राशि में होने से अज्ञात चिंता के साथ प्रसन्नता रहेगी। भविष्य के प्रति आशंकित रहेंगे। बुधवार को कोई बड़ा काम मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा एवं शुक्रवार को यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। शनिवार को परिवार में विवाद हो सकता है।
करने योग्य : लक्ष्मीजी के सामने घी का दीपक लगाएं।
प्रोफेशन | व्यापार में अनियंत्रित स्थिति बन सकती है, संभलकर रहें।
शिक्षा | अनिर्णय की स्थिति रहेगी। भविष्य के लिए योजनाएं बनानी होंगी।
स्वास्थ्य | सिरदर्द एवं शारीरिक कष्ट हो सकता है। पैर में चोट लग सकती है।
प्रेम | प्रेम में असफलता प्राप्त होगी। शादी के प्रस्ताव नकारात्मक हो सकते हैं।

कुंभ
राशि स्वामी शनि की दृष्टि व दशम चंद्र आय अच्छी रखेगा। यात्राएं सुखद होंगी, कार्य में तेजी रहेगी। गुरु-शुक्र को आर्थिक परेशानी व कार्य में विलंब होगा। ऋण संबंधी मामले उलझेंगे। शनिवार बेहतर रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा, कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
करने योग्य : गणेशजी को दूध व शहद का भोग लगाएं।
प्रोफेशन | साझेदारी में किए कार्य से बड़ा लाभ संभव है।
शिक्षा | बौद्धिक क्षमता अद्वितीय रहेगी। साथियों में अग्रणी रहेंगे।
स्वास्थ्य | कंधों में दर्द रहेगा एवं चिंतन ज्यादा करेंगे। वाचालता कम होगी।
प्रेम | साथी से अपेक्षाएं बढ़ेगी, निराशा भी होगी। वैवाहिक संबंधों में दूरी बनेगी।

िमथुन
पंच ग्रहों के प्रभाव के साथ ही सप्ताह मध्य में चंद्र की पूर्ण दृष्टि से राशि की स्थिति मजबूत हुई है। समस्याओं का निराकरण होगा एवं आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ी है। ऋण से छुटकारा पाने की राह प्राप्त होगी, सहयोग करने वाले लोग मिलेंगे। सप्ताहांत में अज्ञात भय रहेगा।
करने योग्य : हनुमानजी को तिल के तेल का दीया लगाएं।
प्रोफेशन | व्यापार में सुधार होगा एवं नौकरी में विवादों का निपटारा होगा।
शिक्षा | पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप, ग्रांट मिल सकती है। दूसरों से श्रेष्ठ रहेंगे।
स्वास्थ्य | कमर व दाएं पैर में दर्द की आशंका है। चक्कर आ सकते हैं।
प्रेम | साथी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी सहयोग प्रदान करेगा।

कन्या
इच्छा विरुद्ध कार्य करना पड़ सकता है। समय व्यर्थ कार्यों में बीतेगा। तृतीय चंद्र धनागम सुगम बनाएगा, किंतु इससे आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। सप्ताह मध्य में प्रयासों में असफलताएं मिल सकती हैं। धन की कमी होगी व योजनाएं असफल होंगी। सप्ताहांत सुखद होगा।
करने योग्य : कृष्ण को तुलसी माला अर्पण करें।
प्रोफेशन | व्यापार को चलाने के लिए अनपेक्षित कार्य करने होंगे।
शिक्षा | सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
स्वास्थ्य | बाएं पैर में चोट-दर्द का भय है। कमर में भी दर्द होगा।
प्रेम | प्रेम में सबकुछ ठीक नहीं होगा। नए प्रस्तावों में निराशा मिलेगी।

धनु
चंद्र राशि से द्वादश है, जो व्यय में वृद्धि करता है, किंतु मंगलवार को ही चंद्र में प्रवेश कर जाएगा जो आशानुरूप आय के स्रोतों में वृद्धि करवाएगा। द्वादश गुरु से आत्मबल भी मजबूत होगा किंतु विचारों में संकीणर्ता उत्पन्न होगी। कार्य समय पर होंगे एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा।
करने योग्य : हनुमानजी को लौंग एवं पान समर्पित करंे।
प्रोफेशन | ऑटोमोबाइल व्यावसायियों को लाभ होगा। नौकरी में ट्रांसफर संभव।
शिक्षा | केवल कार्य पर ध्यान दें एवं संस्था से संबंधित लोगों से ही मिलें।
स्वास्थ्य | कमजोरी एवं चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम | विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण हो सकता है।

मीन
अच्छे समय की ओर बढ़ रहे हंै। चंद्र भी सहयोग प्रदान कर रहा है। पहले हुए नुकसान की पूर्ति करने में सफल होंगे। निराशा दूर होगी, सोच सकारात्मक होगी। कार्य में परिवर्तन का योग बन रहा है। सप्ताहांत में समस्याएं आ सकती हैं। किसी से उलझें नहीं एवं मजाक भी न करें।
करने योग्य : बच्चों को कॉपी का वितरण करें।
प्रोफेशन | समकक्षों से श्रेष्ठ रहेंगे एवं व्यापार में बड़े लाभ के आसार हैं।
शिक्षा | उपलिब्धयां मिलेंगी। पढ़ाई के लिए विदेश जाने वालों का समय शुभ है।
स्वास्थ्य | गर्दन-सीने में दर्द हो सकता है। पैरों में समस्या होगी।
प्रेम | मनपसंद साथी को पाने की इच्छा पूर्ण हो सकती है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet