भागलपुर : एक दिन पहले लाॅ की परीक्षा से काॅपी लेकर भागे अाैर अब सेंट्रल जेल में बंद छात्र नेता धर्मराज सिंह काे रिहा कराने काे लेकर शुक्रवार काे हंगामा कर रहे छात्राें पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बहुद्देशीय प्रशाल में चल रही लाॅ की परीक्षा काे बाधित करने का प्रयास कर रहे छात्राें काे पुलिस ने दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा अाैर कैंपस से बाहर खदेड़ दिया। लाठीचार्ज हाेते ही हंगामे का नेतृत्व कर रहे साैरभ झा अाैर अन्य छात्र नेता फरार हाे गए लेकिन उनके साथ हंगामा कर रहे दूसरे छात्र पुलिस के हत्थे चढ़ गए। खुद एसडीएम अाशीष नारायण अाैर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने पुलिस के साथ छात्राें काे खदेड़ा। इसके बाद परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा दाे पालियाें में हुई। पहली पाली की परीक्षा के समय ही साैरभ झा अाैर दूसरे छात्र हंगामा अाैर धर्मराज पर किया गया केस वापस लेने तथा रिहा कराने की मांग करने लगे। हंगामा करते हुए वे लाेग परीक्षा केन्द्र के करीब पहुंच गए। विवि थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने राेकना चाहा ताे लड़के उनसे उलझ गए। इस बीच विवि के दाे अधिकारी वहां पहुंचे लेकिन वापस लाैट गए। बाद में एसडीएम, सिटी डीएसपी, नाथनगर के सीअाे, काेतवाली, विवि, तातारपुर, ललमटिया सहित अन्य थानाें की पुलिस पहुंची।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 507

10 प्रतिशत छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा

सीअाे ने माइकिंग कर हंगामा कर रहे छात्राें काे अलग रहने काे कहा। वे लाेग नहीं मानें ताे एसडीएम ने माइकिंग कर कहा कि परीक्षा केन्द्र से साै मीटर के अंदर बाहरी छात्र नहीं अाए। छात्र तब भी नहीं मानें ताे एसडीएम लाठीचार्ज की चेतावनी दी। पुलिस अागे बढ़ी भी लेकिन हंगामा कर रहे छात्र वहां से हट गए अाैर दिनकर भवन के पास जमा हाे गए। लगभग एक घंटे तक यह हाेता रहा। हंगामा शांत हुअा तब एक घंटे बाद परीक्षा शुरू हुई। हालांकि धर्मराज का समर्थन कर रहे कुछ छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए लेकिन 90 प्रतिशत छात्राें ने परीक्षा दी। जब दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हाेने लगी तब एक बार फिर साैरभ अाैर दूसरे छात्र परीक्षा केन्द्र के पास पहुंचने लगे अाैर परीक्षार्थियों काे परीक्षा का बहिष्कार करने काे कहने लगे। परीक्षार्थियों ने इसका विराेध किया ताे उन पर दबाव बनाने लगे। पहली पाली जैसी स्थिति दूसरी पाली में भी हाेती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

हंगामा करने वाले छात्र नेताअाें पर एफअाईअार दर्ज

लाॅ की परीक्षा के दाैरान शुक्रवार काे हंगामा कर रहे छात्र नेताअाें पर टीएमबीयू ने एफअाईअार दर्ज कराई है। साैरभ झा सहित अन्य छात्र नेताअाें अाैर जिन्हें विवि के अधिकारी पहचान रहे थे उनपर नामजद एफअाईअार दर्ज कराई गई है। प्राॅक्टर डाॅ. विलक्षण रविदास ने बताया कि करीब दस लड़काें पर एफअाईअार दर्ज कराई गई है। लड़काें काे परीक्षा बाधित करने, छात्राें काे परीक्षा से राेकने अाैर विवि के काम में बाधा पहुंचाने का अाराेपी बनाया गया है। लाॅ की परीक्षा में इस बार एफअाईअार का यह दूसरा मामला है। इससे पहले गुरुवार काे धर्मराज सिंह पर एफअाईअार दर्ज कराई गई थी। दूसरी तरफ छात्र नेता लाठीचार्ज केे विराेध में शनिवार काे विवि प्रशासनिक भवन के पास प्रदर्शन करेंगे। टीएनबी लॉ कॉलेज कैंपस में अंग क्रांति सेना बिहार के संयोजक शिशिर रंजन सिंह, एनएसयूआई के संयोजक बमबम प्रीत, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के विवि अध्यक्ष सौरभ झा अाैर सवर्ण सेना के प्रदेश महासचिव गुलशन चौधरी ने बैठक की अाैर लाठीचार्ज की निंदा की। इसके विरोध में शनिवार काे विवि प्रशासन और जिला प्रशासन के विराेध में प्रदर्शन किया जाएगा।

सिटी डीएसपी ने एसडीएम से कहा-अब क्या करें? ये मार से ही मानेंगे

दूसरी पाली में प्रदर्शनकारी परीक्षा राेकने पर अामादा हाे गए अाैर पुलिस के समझाने पर भी नहीं मान रहे थे तब सिटी डीएसपी ने एसडीएम से कहा कि अब क्या करें। इस पर एसडीएम ने कहा कि ये मार से ही मानेंगे। इसके बाद लाठीचार्ज हाे गया। हंगामा कर रहे लड़काें काे बहुद्देशीय प्रशाल से लेकर पीजी काॅमर्स विभाग की तरफ के गेट तक पुलिस ने खदेड़ा। पुलिस लड़काें काे धाेबिया काली स्थान से पीजी गणित विभाग जाने वाले रास्ते पर दाैड़ाकर भगाती रही।

चाेटिल छात्र ने प्राथमिक उपचार के बाद दी परीक्षा
हंगामे में एक छात्र काे चाेट लग गई। उसे फर्स्ट एड उपलब्ध कराया गया तब उसने परीक्षा दी। एक छात्रा ने तबीयत खराब हाेने की शिकायत की। छात्रा ने वीक्षकाें काे बताया कि हंगामा कर रहे लड़काें ने उसे दबाव देकर परीक्षा देने से राेकना चाहा था अाैर उसे तथा कुछ अन्य छात्राें काे धूप में रहना पड़ा। वीक्षकाें ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में कुछ छात्राें काे हंगामा कर रहे लड़काें ने परीक्षा नहीं देने दिया जबकि दूसरी पाली में भी वे लाेग यही प्रयास कर रहे थे, केवल 3 छात्र ही अनुपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *