भागलपुर : आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। लेकिन अगले चार दिनों 60 मिलीमीटर बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान औसतन 10 किलोमीटर की गति से दक्षिणी पूर्वी हवा चलेगी।

अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगा। हवा में नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।मौसम में इस बदलाव का कारण स्थानीय स्तर पर हवा का निम्न दाब बनना बताया जाता है।

इधर, शुक्रवार को दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों का पसीना छुड़ाया। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादलों के आ जाने से जिले के तिलकामांझी सहित कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई।

इसके बाद भी लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। इस बार बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। उन्हें अच्छी फसल होने की उम्मीद है। बारिश के चलते खेत में पर्याप्त नमी आ चुकी है। किसान धान की रोपाई में लगे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *