नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को एसपी निधि रानी के पास पहुंच कर अपनी अपहृत बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। महिला के साथ गांव की अन्य कई महिलाएं भी थीं। महिला ने एसपी से कहा कि मेरी पुत्री 30 जून से लापता है। खोजबीन के दौरान एक जुलाई को गांव के ही अमन कुमार का फोन आया, जिसने कहा कि तुम्हारी बेटी मेरे पास है। दो दिनों में पहुंचा देंगे।

भागी-भागी वहां पहुंची तो पता चला कि अमन उसे जबरन दिल्ली लेकर चला गया है। तब नवगछिया थाने में जाकर अमन कुमार पर बेटी के अपहरण का मुकदमा किया। लेकिन, कोई पुलिसिया कार्रवाई न होता देख खुद बेटी की तलाश में दिल्ली जा पहुंची। पर, निराशा ही हाथ लगी।

लौटकर नवगछिया आ गई और डीआइजी विकास वैभव से मिलकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। अब आपके पास आई हूं। मेरी पुत्री को अपहरणकर्ता के चंगुल से सही सलामत मुक्त करा दिया दीजिए। बेटी के सकुशल घर लौटने की आस में पूरा परिवार टकटकी लगाए बैठा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *