पटना निगरानी की टीम ने रविवार को कलक्ट्रेट स्थित विकास भवन में छापेमारी कर घूसखोर क्लर्क को रंगेहाथ दबोच लिया। डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में आई निगरानी टीम ने विधि शाखा के हेड क्लर्क संजीव कुमार को घुस की 30 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया।
तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुवारी टोला निवासी रामशरण सिंह के पुत्र पिंटू कुमार की शिकायत पर निगरानी की टीम ने कार्यवाई की। निगरानी डीएसपी ने बताया कि गाड़ी रिलीज करने के एवज में लिपिक संजीव कुमार गाड़ी मालिक पिंटू कुमार से 30 हजार रुपए घुस मंगा था।

घुस की रकम के साथ कलक्ट्रेट स्थित विकास भवन में क्लर्क को दबोचा गया। बताया कि रविवार होने के बावजूद विधि शाखा का क्लर्क कार्यालय खोले हुए था।


