नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत कोसी पार कदवा सहायक थाना की पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एक टेंपो से तीन बैग में बंद लगभग 23 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही इस टेंपो पर सवार दो महिला एवं एक पुरुष गांजा तस्कर सहित टेंपो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में थाना प्रभारी बीके राय ने पुष्टि करते हुए बताया कि टेंपो पर बरामद गांजा के साथ साथ मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगाम निवासी कमल शर्मा (पिता ब्रह्मदेव शर्मा) के साथ साथ पास के ही खोपरिया ग्राम निवासी कंचन देवी (पति ज्योति सिंह) और सर्मिष्ठा देवी (पति सुनील साह) को गिरफ्तार किया गया है।

मौके पर ही टेंपो चालक कदवा निवासी राहुल कुमार (पिता जय प्रकाश राय) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस टेंपो से तीन बैग में लगभग 23 किलो गांजा बरामद हुआ है। सभी गिरफ्तार लोगों को नवगछिया जेल भेजा जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *