सुल्तानगंज : श्रावणी मेले में 38 वर्षों से प्रत्येक रविवार बाबा दरबार डाक बम कांवरिया बनकर जा रही मुजफ्फरपुर की रिटायर्ड शिक्षिका कृष्णा रानी बम जो अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। इस रविवार भी उन्होंने 39वें वर्ष डाक बम के रूप में गंगाजल लेकर बैद्यनाथ धाम रवाना हुईं। शिवभक्त कांवरियों एवं आम लोगों के लिए ये आस्था का प्रतीक बन गई हैं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

उन्हें देखने और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए रास्ते में हजारों लोग पंक्तिबद्ध खड़े रहते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को कृष्णा डाक बम के रूप में देवघर पहुंचती हैं और बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करती हैं। पूरे कांवरिया पथ पर अब कृष्णा बम की खास पहचान बन गई है। वे सुल्तानगंज में जल भरने के बाद 13 से 15 घंटे में देवघर पहुंच जाती हैं।

उनके दर्शन के लिए आधा घंटा पहले से कांवरिया मार्ग पर दोनों तरफ लोग लाइन में लग जाते हैं और उनके दर्शन के लिए बेचैन रहते हैं। यहां तक कि उनके पैर छूने के लिए भी लोग लालायित रहते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस लगी रहती है। कांवर यात्रा को लेकर कृष्णा बम कहती हैं कि भगवान शिव ने हमारी सारी प्रार्थना सुन ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *