रंगरा | मदरौनी चौक के समीप एनएच 31 पर बुधवार की शाम लगभग 6:00 बजे नवगछिया से कुर्सेला की तरफ जा रहे यात्रियों से भरा टेंपो पलट जाने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 109

घायलों की पहचान रंगरा के मदरौनी निवासी उर्मिला देवी (65), पूर्णिया के धमदाहा थाना के कसमारा निवासी शंकर कुमार (19) पूर्णिया जिले के ही भवानीपुर थाना क्षेत्र के सुदामा नगर मुसहरी निवासी राजो ऋषि (36) के रूप में की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
