नवगछिया : मुसहरी टोला में स्थित रोहित जयसवाल के घर में आज सुबह खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई थी। जिस कारण से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं आसपास के लोगों के सहयोग से सिलेंडर को घर के बाहार फेका गया और घर में लगी आग को काबू कर लिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 200

मौके पर दमकल भी पहुंच गई वहीं आग बुझाने में वार्ड पार्षद दीपक भगत, दीपक शर्मा, शिवम कुमार, राम जी गुप्ता, मुन्ना मुकेश राय सहित काफी युवा लगें हुए थे। साथ ही नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने भी मौके पर पहुंच कर मदद की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
