बालिका उच्च विद्यालय में कक्षा दस के एक मनचले छात्र की हरकत पर डांटा तो उसने शिक्षक के घर जाकर अंजाम भुगतने की धमकी दी। एचएम अरूण कुमार राय ने सरपंच से इसकी शिकायत की। इसके बाद आरोपी छात्र को विद्यालय प्रबंध समिति ने स्कूल ने निकाल दिया।
Total Downloads: 199
एचएम ने बताया कि तेलघी निवासी मनोज सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आकर्ष गुरुवार दोपहर विद्यालय में मौजूद छात्रों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शिक्षकों द्वारा विरोध करने पर उसने गाली गजौज की।


फिर छुट्टी के बाद घर जा रहे छात्रों के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत करने पर परिजन उल्टे मारपीट पर उतारू हो गये। कुछ देर के बाद वह परिजनों के साथ एक शिक्षक के घर जाकर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। इसी वजह से विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया।
