भागलपुर सेक्स रैकेट मामले में पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल साला और बहनोई के बीच पैसे के लेनदेन में आपसी विवाद और फूट पड़ने की वजह से अब तक का यह सारा भंडाफोड़ हुआ है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

सेक्स रैकेट मामले पूर्णिया से गिरफ्तार टिंकू मंडल ने पुलिस को बताया कि मिथिलेश और उसके साले प्रमोद के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद प्रमोद ने रैकेट में शामिल एक लड़की को पुलिस के पास भेजकर सेक्स रैकेट का खुलासा करवा दिया।

टिंकू ने यह भी बताया कि प्रमोद अपने साथ एक लड़की को भी ले गया है। जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी में मिथिलेश के किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलता था इनमें मिथिलेश, टिंकू और प्रमोद शामिल थे।

यह है अब तक का मामला

भागलपुर के ज्योति विहार इलाके में चलने वाले सेक्स रैकेट में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल सप्ताह भर पहले पुलिस के पास पहुंची नाबालिग लड़की ने देह व्यापार का धंधा और इसे चलाने वाले मिथिलेश और टिंकू मंडल के बारे में पुलिस को कई जानकारी दी थी। इसके बाद दो दिन पहले भी आरोपियों के चंगुल से भागकर मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने घर पहुंची दूसरी पीड़िता से भागलपुर जीरो माइल पुलिस ने संपर्क किया। दोनों लड़कियां मधेपुरा जिले के एक ही गांव की रहने वाली है। इससे पहले शनिवार को पीड़ित एक लड़की के बयान पर जीरो माइल थाने में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के टिंकू मंडल, मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मिथिलेश मंडल और उसकी कथित पत्नी गुड़िया कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गंगा पार की लड़कियों को कब्जे में लेकर देह व्यापार का धंधा

पीड़िता ने बताया कि गंगा पार की लड़कियों को कब्जे में लेकर मिथिलेश और टिंकू देह व्यापार का धंधा कर रहा है। लड़कियों को पैसे का लोभ और चकाचौंध की दुनियां दिखाकर किडनैपर करने के बाद उनसे देह व्यापार कराया जाता है। पीड़िता की मानें तो संचालक लड़कियों को नशे और सेक्स की सुई देकर इच्छा के विरुद्ध जबरन देह-व्यापार कराता था। बीमार पड़ने पर लड़कियों का इलाज भी नहीं कराता था। पीड़िता की कलाई में सुई के कई जख्म और कमरे की तलाशी के दौरान मिले डिस्पोजल सिरींच पीड़िता के सच को इंगित कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस के सामने दर्जन भर लड़कियों से देह-व्यापार कराने का खुलासा किया है। पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान कई डिस्पोजल सिरींच जब्त किया है।

एक रात का वसूलता है दस हजार

पीड़िता ने बताया कि कई लड़कियां अलग किराये का कमरा लेकर रहती है और ग्राहक के आने पर उसे कॉल कर बुलाया जाता है। लड़कियों को बाहर भेजने पर एक रात का दस हजार रुपए वसूला जाता था। शहर में एक रात का दो से पांच हजार रुपये ग्राहक से लिया जाता था। पीड़िता का कहना है कि खाना और कपड़ा के अलावा पैसा नहीं दिया जाता था। जरुरत पड़ने पचास या सौ रुपये दिया जाता था। बाहर निकलने पर किसी को पीछे लगा दिया जाता है। डर और लोकलज्जा के कारण किसी को कुछ बोल नहीं पाते थे लेकिन अब भेड़िये को सजा दिलायी जाएगी।

टिंकू के बाद अब मिथिलेश की तलाश में जुटी पुलिस

गांव की भोली-भाली और गरीब परिवार की लड़कियों का अपहरण कर देह व्यापार कराने वाले टिंकू मंडल और मिथिलेश मंडल की गिरफ्तारी के लिए शनिवार रात से ही छापेमारी कर रही थी। पुलिस मोबाइल कॉल डिडेल से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि टिंकू की गिरफ्तारी के बाद अब जल्द ही मिथिलेश को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *