भागलपुर के नाथनगर के नगर निगम वार्ड पांच के एलएन सिंह लेन मोमिनटोला में बड़ा हादसा बच गया। यहां के निवासी मो. मुन्ना उर्फ सेराज के घर में गैस सिलिंडर की पाइप में रिसाव होने से अचानक आग लग गयी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

दरअसल यहां महिला ने घर में खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चुल्हा जलाया वैसे ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की उंची लपटें उठनी शुरू हो गई। महिला चिल्लाते हुए घर से भागी। जब तक परिजन आग बुझाने की कोशिश करते तब तक घर में रखे कपड़े, पलंग, घरेलू सामान, कॉपी किताब आदि तक आग पहुंच गई। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े और बालू, सहित पानी को सिलिंडर के ऊपर फेंकना शुरू किया। एक बुद्धिजीवी व्यक्ति ने भीगे कंबल को सिलिंडर के ऊपर फेंका जिससे रिसाव बंद हो गया। आग बुझने के बाद लोगों ने सिलिंडर पाइप सब खोलकर घर से बाहर किया और उसके रेगुलेटर को ऑफ कर दिया। इस तरह से स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू किया गया।

घर मालिक मो मुन्ना ने बताया कि पत्नी खाना बनाने के लिए जैसे गैस चूल्हा के नजदीक गयी लाइटर जलाया वैसे भयंकर रूप से आग भड़क गयी। पत्नी को भागते देख वे खुद रसोई में गए और सिलिंडर को बंद करने का प्रयास किया जिसमें वे भी आंशिक रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों को बाहर जाकर घटना की जानकारी दी सभी दौड़े और आग पर काबू किया। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। शायद पहले से किसी प्रकार का लीकेज होगा जिसके कारण यह घटना हुई। उन्होंने दावा किया कि इस आग में तकरीबन डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

वार्ड पांच के पार्षद प्रतिनिधि मो. रिजवान अंसारी ने बताया कि स्थानीय लोगो की एकता के कारण आज ये बड़ी घटना थम गई। वरना सिलिंडर विस्फोट से कोई बड़ा हादसा हो जाता। मामले पर सीओ राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। आग का मूल्यांकन कर आपदा के तहत मुआबजा का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *