नवगछिया : जीबी कॉलेज में बीए पार्ट वन में नामांकन के लिए आए दर्जनों छात्र का नामांकन अंतिम तिथि को भी नहीं हो पाया। नामांकन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कुलपति का पुतला दहन किया और टायर जलाकर विरोध जताया। नामांकन के लिए आए छात्रों ने विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर नियम में हो रहे बदलाव के कारण हमारा एडमिशन नहीं हो पाया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कॉलेज प्रबंधन ने नियमों में बदलाव का हवाला देते हुए नामांकन लेने से इनकार कर दिया। महाविद्यालय के शिक्षकों ने आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर शांत करया।

शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार ही नामांकन लिया जा रहा है। वे लोग इस दिशा में कुछ नहीं कर सकते हैं। शिक्षकों द्वारा समझाने के बाद आक्रोशित छात्र शांत हुए और छात्रों ने एक लिखित आवेदन महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा। छात्रों ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हमलोगों का तृतीय सूची में भी नाम नहीं आया था। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा ऑन स्पॉट नामांकन का निर्देश दिया गया था।

लेकिन शुक्रवार की शाम को आदेश आया कि जो छात्र जिस विषय में नामांकन के लिए ऑनलाइन किए हैं उसी विषय में उनका नामांकन होना है। जबकि उक्त विषयों का सीट फूल हो जाने के कारण नामांकन संभव नहीं है। दूसरे विषय में भी अब नामांकन संभव नहीं हो पा रहा है। छात्रों ने कहा कि नामांकन नहीं होने से हम छात्रों का भविष्य अंधेरे में है। जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में सैकड़ों आवेदन नामांकन के लिए दिए गए हैं।

वहीं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि नामांकन नहीं होने से छात्रों ने प्रदर्शन किया था। लेकिन कुलपति का पुतला दहन किए जाने की जानकारी नहीं है। छात्र छात्राओं को समझा बुझा कर शांत कर दिया गया था। प्रदर्शन में श्याम कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, शिवम कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, अमृत आनंद, सूरज कुमार, संजय कुमार आदि शामिल थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet