बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने लगभग तीन लाख दारोगा अभ्यथियों को भारी राहत दी है। आवेदन की अर्हता वाली शर्तों में बदलाव कर आयोग ने कहा है कि अगर कोई अभ्यर्थी 1 अगस्त 2019 अथवा इसके पूर्व किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास की है तो वे अब दारोगा बहाली की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आयोग की वेबसाइट पर स्नातक पास होने की तिथि में बदलाव से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। दरअसल मगध विवि व अन्य विवि के स्नातक के छात्रों को समय पर डिग्री नहीं दी गई थी और छात्र योग्यता रहते बहाली की प्रक्रिया से दूर हो गए थे। दरअसल, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से हाल ही में निकाली गई दारोगा, सार्जेंट, सहायक जेल अधीक्षक की 2446 भर्तियों की शर्तों में बदलाव किया गया है।

ज्ञात हो कि पहले जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे जिन्होंने 1 जनवरी 2019 अथवा इसके पहले ग्रेजुएशन किए हुए हो। जबकि लाखों छात्र ऐसे हैं जिनकी ग्रेजुएशन देरी से रिजल्ट आने के चलते 1 जनवरी, 2019 के बाद पूरी हुई। ऐसे छात्र इन भर्तियों के लिए आवेदन करने से वंचित हो रहे थे। दूसरी ओर आयोग के इस फैसले पर छात्रों ने खुशी जताई है। एएन कॉलेज के छात्र नेता कन्हैया कुमार कौशिक, अजीत कुमार और शुभम मिश्रा ने इस मामले में सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार से मिलकर छात्रों की मांग को उठाया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet