गंगा नदी पर विक्रमशिला-कटरिया के बीच बनने वाले रेल सह सड़क पुल का डिजाइन और प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। गंगा पुल पर दोनों तरफ से रेल लाइन ‘वाई’ आकार का होगा। ऐसे तो पुल बनाने की स्वीकृति 2016-17 के रेल बजट में मिली थी। पर, निर्माण की गति आगे नहीं बढ़ सकी। अब इस पुल के निर्माण प्रक्रिया में तेजी आ गई है। सर्वे के लिए रेल मंत्रलय ने राशि भी रिलीज कर दिया है। 24 किमी लंबे इस पुल के निर्माण पर 4679 करोड़ खर्च होंगे। दरअसल, गोड्डा सांसद का यह अहम प्रोजेक्ट है। इन्होंने ही इस पुल का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में उठाया था। इसके बाद इसकी स्वीकृति मिली थी। इस पुल के बनने से कई जिलों के लोगों को फायदा होगा।

रेल से जुड़ जाएगा भागलपुर, कोसी और सीमांचल : पूर्व मध्य रेल के अनुसार इस पुल का एक छोर बटेश्वर स्थान (कहलगांव) और दूसरा नवगछिया-कटिहार रेलखंड के कटरिया स्टेशन के पास मिलेगा। इस पुल के बन जाने से भागलपुर का सीधा कोसी और सीमांचल से रेल संपर्क जुड़ जाएगा। अभी नवगछिया जाने के लिए सड़क का सहारा लेना पड़ता है।

इस पुल के बनने के बाद निर्माणाधीन पीरपैंती-जसीडीह रेलखंड के जरिये आसनसोल-किउल रेलखंड से भी सीधा जुड़ाव हो जाएगा। नवगछिया-कटिहार लाइन, भागलपुर से हावड़ा, हंसडीहा की तरफ भागलपुर-दुमका रेललाइन, मोहनपुर के पास देवघर-दुमका लाइन में मिलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *