नवगछिया| गंगा नदी के जल स्तर में कमी आई है लेकिन इस्मालपुर के लोगों की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जल स्तर में दो सेंटीमीटर की कमी आई है। नदी 31.1 मीटर पर बह रही है। जबकि रविवार को नदी का जल स्तर 31.3 मीटर था। हालांकि स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पिछले एक सप्ताह से गंगा नदी जलस्तर में आई अप्रत्याशित वृद्धि के बाद सबसे अधिक इस्माइलपुर प्रखंड प्रभवित हुआ है। बाढ़ के पानी के अत्यधिक दबाव नारायणपुर चंडीस्थान स्थान से इस्माइलपुर जाने वाली मुख्य सड़क कामलकुंड के पास ध्वस्त हो जाने से प्रखंड मुख्यालय का अनुमंडल मुख्यायल से सीधा संपर्क भांग हो गया है।

इससे पहले प्रखंड के आधा दर्जन गांव का भी प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भांग हो गया था। पूरा प्रखंड गंगा नदी के बाढ़ के पानी से घिर गया है। यहां के लोगो को आवागमन के लिए नाव ही विकल्प है। बाढ़ का पानी अब लोगों के घरों में प्रवेश करने की स्थिति में पहुंच गया था। जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी आई है।

मंधत टोला से पानी का प्रवेश बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि जो सड़कें ध्वस्त हुई थी उसकी मरम्मत करवा कर रिस्टोर करने का काम किया जा रहा है। जलस्तर में कमी जारी रही तो चार-पांच दिन में स्थित सामान्य हो जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *