अभियान वीरू टोला की महिला ललिता देवी को बहला कर बेचने की आरोपी महिला की चचेरी सास रिंकू देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सख्ती के बाद मानव तस्कर गिरोह ने बेची गई महिला को नवगछिया स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। जो पुलिस को मिल गई। पुलिस को यह सफलता गिरफ्तार आरोपी महिला से कड़ाई से पूछताछ के बाद मिली। महिला को बेचे जाने का तार मुजफ्फरपुर से भी जुड़ रहा है। महिला के पति लूचो मंडल ने दो दिन पूर्व गोपालपुर थाना में अपनी पत्नी को बेच दिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जिसमे उसने अपनी चाची रिंकू देवी को नामजद किया था। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस ने महिला रिंकू देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के शुरुआती दौर में पुलिस को उलझाने की कोशिश की, पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसने समय मिलते ही मुजफ्फरपुर से ललिता को वापस मंगा लिया। तस्करों ने महिला को नवगछिया स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया और फरार हो गए। ललिता नवगछिया स्टेशन से अपने पति को सूचना दी। फिर पति ने गोपालपुर पुलिस को।

पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां ललिता देवी मिल गई। थानाध्यक्ष पुनि श्रीकांत भारती ने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी रिंकू देवी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उससे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ललिता देवी को न्यायालय के निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ललिता देवी ने पुलिस को जो बयान दी है, उसके आधार पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही गिरोह तक पहुंचने में पुलिस कामयाब होगी।

महिला को रिंकू ने मुजफ्फरपुर में बेच दिया था

महिला ललिता देवी के मिलने के बाद पुलिस के सामने रिंकू देवी के काले करतूतों की कहानी सामने आ गई। रिंकू देवी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे सब्जबाग दिखाकर मुजफ्फरपुर स्थित मानव तस्करों गिरोह के हाथों के ठिकाने लगा दिया था। गांव में रिंकू देवी पूर्व में भी इस तरह की तीन चार घटना को अंजाम दे चुकी है। ग्रामीण बताते है कि पूर्व में भी दो तीन महिला व लड़कियों को इसने नौकरी झांसा देकर बाहर ले जाकर बेचा है, जिसका कोई अतापता नहीं है। हालांकि ग्रामीणों की बातों में कितनी सच्चाई है यह पुलिस की छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि पुलिस ग्रामीणों के इस बात पर भी छानबीन कर रही है।

ललिता ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

बहला फुसलाकर के मानव तस्कर के हाथों बेची गई महिला ललिता देवी तस्कर के चंगुल से निकलने के बाद पुलिस को बताया कि रिंकू देवी ने उसे ट्रेन से मुजफ्फरपुर ले गई। वहां एक रात मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर रखा। दो रात उन लोगों ने अपने पास रखा। इसके बाद फिर रिंकू देवी का फोन से उन लोगों को आया। फोन आने के बाद मुझे उन लोगों ने नवगछिया पहुंचा दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *