नवगछिया : नवगछिया बाजार के बिषहरी स्थान के पास लक्ष्मी की संदेहास्पद स्थिति में आत्महत्या के मामले में छ: दिन बाद भी पुलिस किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पायी है. पुलिस अभी भी ओम और नवगछिया के स्थानीय लोगों से पूछ ताछ कर रही है. मालूम हो कि इस कांड को पुलिस ने हत्या का मामला मान कर अनुसंधान शुरू किया था. जानकारी मिली है कि वर्तमान में पुलिस इस कांड के जिम्मेदार या लक्ष्मी के हत्यारों तक पहुंचने के पुलिस साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
