नवगछिया : परवत्ता और नवगछिया थाना के सीमा पर तेतरी कलबलिया धार के पास विक्रमशिला सेतु पथ पर एक मावेसी से लदे ट्रक से कुचलकर इस्माइलपुर के मालपुर निवासी होमगार्ड के जवान भोला हरी की मौत हो गयी. जानकारी मिली है कि होमगार्ड ट्रक के चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए थे. पुलिस स्तर से ही उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने मवेसियों से लदे ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि मौके से चालक और खलासी भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना के होमगार्ड भोला हरी की रात्रि ड्यूटी तेतरी क्लबलिया धार के पास थी. वे अपने अन्य सहयोगियों के साथ देर रात ड्यूटी पर थे. तभी भागलपुर कीओर लापरवाही और तेज गति से जा रहे मवेसी लदे ट्रक ने उन्हें बुरी तरह से कुचल दिया. घटना के तुरंत बाद होमगार्ड के जवान को अस्पताल भेज दिया गया था. लेकिन सर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत होने की बात कही जा रही है. देर रात परवत्ता पुलिस ने होमगार्ड के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी थी. देर रात परवत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी.
Total Downloads: 61
