भागलपुर : आदमपुर चौक पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। इस बार यहां पर मां दुर्गा छत्तीसगढ़ के अलखतार मंदिर की तर्ज पर बने पंडाल में विराजेंगी। मालदा से आए कलाकार पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

पूजा समिति के सचिव राकेश कुमार दुबे उर्फ गुड्डू दुबे ने बताया कि यहां वर्ष 1978 से देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित पर पूजा-अर्चना की जाती है। यहां दर्शन-पूजन को आने वाले हर भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं।

चार दिनों तक लगता है मेला : मंदिर प्रागंण में चार दिवसीय मेला का भी आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में दूर दराज से लोग यहां मन्नतें मांगने आते हैं। श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के बाद मेले का भी भरपूर आनंद लेते हैं।

अष्टमी से दसवीं तक देवी को विविध प्रकार का महाभोग चढ़ाया जाता है। अष्टमी को पोलाव, नौवी को खिचड़ी और दसवी को दही-चूड़ा का भोग लगाया जाता है। मौके पर उपस्थित भक्तजनों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाता है।

पूजा की सफलता का दायित्व

पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्र, सचिव राकेश कुमार दुबे उर्फ गुड्डू दुबे, कोषाध्यक्ष निरुपम भारती, मेढ़पति विद्यानंद झा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज मंडल, राजेश साह, घनश्याम पासवान, भरत पासवान आदि।

छत्तीगढ़ के इसी अलखतारा मंदिर की तर्ज पर आदमपुर चौक पर बन रहा पंडाल

दुर्गापूजा में कोतवाली इलाके में 17 जगहों पर जवान रहेंगे तैनात

शहर में दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था के लिए कोतवाली इलाके में 17 जगहों पर पुलिस अधिकारी व जवान तैनात किए जाएंगे। एसएसपी आशीष भारती ने अष्टमी, नवमी और दसवीं को लेकर कोतवाली इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। दरअसल, इस इलाके में मेले के दौरान सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ रहती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *