भागलपुर :बंगाल की खाड़ी से राज्य के ऊपर अभी भी मजबूत ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर भागलपुर और बांका में रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जिले में औसतन 83.58 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड किया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बीते दो दिनों से जिले में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शहर से लेकर विभिन्न गली मोहल्लों में जलजमाव की वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, बाढ़ से बेहाल लोग बारिश से और अधिक परेशान हैं। पशुओं की स्थिति तो और खराब है। दिन-रात उसे बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है।

शनिवार को दिन-रात बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे। शहरी इलाके में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। भोलानाथ पुल, आनंद चिकित्सालय रोड, लोहिया पुल के नीचे, लोहा पट्टी, आरबीएसएस रोड भीखनपुर, आदमपुर, मुंदीचक, सराय, साहेबगंज, तिलकामांझी सहित अन्य मार्ग जलमग्न होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के भोलानाथ पुल और लोहिया पुल के नीचे लोहा पट्टी की ओर जाने वाली सड़क पर तो घुटने से अधिक पानी बह रहा है। हालांकि, शनिवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए लोगों को बारिश से राहत मिली। इस दौरान लोग दुर्गापूजा की खरीदारी के लिए सूजागंज बाजार पहुंचे। इस दौरान बाजार में भारी भीड़ देखी गई।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet