कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद जहांगीरपुर वैसी बनिया बांध पर कोसी नदी का दबाव बाढ़ गया है. सुबह भयानक कटाव प्रभावी था तो दूसरी ओर बांध के उपर से पानी फ्लो हो रहा था. कोसी नदी के बाढ़ का खतरा जहांगीरपुर वैसी, सधोपुर, बनिया, भवानीपुर, नगरह , नवगछिया शहर सहित कोसी नदी के किनारे स्थित दर्जनों गांव पर मंडराने लगा है.

इधर श्रीपुर में कोसी नदी के जमीनदारी बांध पर सोमवार को रिसाव शुरू हो गया. यहां पर जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने पहुंच कर बचाव कार्य शुरू करवाया है तो दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच कर पदाधिकारियों से हर हालत बांध को बचाने की मांग की है.

देर रात ग्रामीण बांध पर रतजगा कर रहे थे. मालूम हो कि यह बांध टूटने से कोसी का पानी नवगछिया शहर में प्रवेश कर जायेगा. रामनगर बिंदटोली व सकुचा गांव में कोसी नदी का पानी प्रवेश कर गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *