नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है तो दूसरी तरफ लगातार वर्षा से स्थिति और भी भयावह होती जा रही है. नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न तटबंधों की स्थिति दयनीय हो गयी है. पूर्व गंगा क्षेत्र के तटबंधों को बचाने में ग्रामीण और पदाधिकारी जुटे ही अब कोसी क्षेत्र की हालत भी खराब हो गयी है. कोसी नदी के कई तटबंधों की स्थिति सोमवार को नाजुक बनी हुई थी. नवगछिया में गंगा नदी का जल स्तर 33.14 सेंटीमीटर पर बह रही है. नदी खतरे के निशान 31.60 सेंटीमीटर से 154 सेंटीमीटर ऊपर है. सोमवार को नदी के जल स्तर में 14 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस्माईलपुर बिंद टोली के बीच स्पर संख्या छह एन के कटने के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है. नदी रिंग बांध के करीब पहुच गया है. तेतरी जहान्वी चौक 14 नंबर सड़क पर पानी के बहाव जरी है. छोटी परबत्ता के पास सड़क से तेज रिसाव जरी रहने से जगतपुर पंचायत बाढ़ की चपेट में आ गया है. कलबलिया धार के पास 14 नवर सड़क में काफी दबाव बना हुआ है. और पानी का रिसाव भी हो रहा है. सड़क में दरार आ गयी है. स्थिति नाजुक बनी हुई है. 14 सड़क से बाढ़ के पानी के बहाव खगड़ा एवं गेरैया के पास से होने व कलबलिया धार के पास सड़क की स्थिति काफी दयनीय होने से सड़क पर आवागमन ठप हो चुका हैं. आवागमन प्रभावित होने से दर्जनों गांव के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गोसंयगांव जमींदारी बांध पर भी नदी का दबाव बना हुआ है.

नवगछिया शहर पर मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद जहांगीरपुर वैसी बनिया बांध पर कोसी नदी का दबाव बाढ़ गया है. सुबह भयानक कटाव प्रभावी था तो दूसरी ओर बांध के उपर से पानी फ्लो हो रहा था. कोसी नदी के बाढ़ का खतरा जहांगीरपुर वैसी, सधोपुर, बनिया, भवानीपुर, नगरह , नवगछिया शहर सहित कोसी नदी के किनारे स्थित दर्जनों गांव पर मंडराने लगा है. इधर श्रीपुर में कोसी नदी के जमीनदारी बांध पर सोमवार को रिसाव शुरू हो गया. यहां पर जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने पहुंच कर बचाव कार्य शुरू करवाया है तो दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच कर पदाधिकारियों से हर हालत बांध को बचाने की मांग की है. देर रात ग्रामीण बांध पर रतजगा कर रहे थे. मालूम हो कि यह बांध टूटने से कोसी का पानी नवगछिया शहर में प्रवेश कर जायेगा. रामनगर बिंदटोली व सकुचा गांव में कोसी नदी का पानी प्रवेश कर गया है.

नारायणपुर : पीड़ितों की स्थिति नारकीय

प्रखंड के विभिन्न पंचायत व विभिन्न दियारा वासियों को गंगा व कोसी नदी में आए बाढ से कई पंचायत के दर्जनों गॉवों में घर में पानी घुसने से छत पर शरण लिए हुए हैं या पलायन कर उंचे स्थान को निकल कर अपने मवेशी के साथ रह रहे थे कि पांच दिनों से लगातार बारिश होने से गढ्ढे, नाले, सड़क पर पानी का जलजमाव हो गया है. बारिश की वजह से भी घर के अंदर पानी प्रवेश कर गया है. घर से खाने पीने की समान खरिददारी करने के लिए एवं मवेशी पालक मवेशी को पानी में रखने के लिए विवश हैं तो बिजली भी दो दिनों से गुल है. जिसके कारण लोगों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

भारी वर्षा से पशुपालक परेशान

बाढ की त्रासदी झेल रहे प्रखंडवासियों को भारी वर्षा ने परेशान कर दिया है.सबसे ज्यादा परेशान पशुपालक किसान हैं. पशुचारे के साथ पशुओं को रखने में भी पसीने छूट रहे हैं.सैदपुर के वीरनगर ,डुमरिया चपरघट के कालिंदी नगर ,डिमाहा ,गोसाईंगाँव,धरहरा आदि गाँव वर्षा के कारण जलमग्न हो गये है .गोपालपुर थाना के निकट सडक पर पानी फैल गया. दूसरी ओर डुमरिया से तिनटंगा दियारा जाने वाली सडक कटने के कगार पर पहुँच गया है. गोपालपुर मुस्लिम टोला से करचीरा गाँव होते हुए मुरली चौक एनएच 31 तक जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क करचीरा गाँव के निकट आधा से अधिक बह गयी है. रंगरा में कलबलिया बांध के पास गंगा नदी तेज कटान कर रही है. देर रात ग्रामीण बांध पर रतजगा कर रहे थे.

नारायणपुर : जीएन तटबंध नवटोलिया में दरार

प्रखंड के जीएन तटबंध नवटोलिया में दीपक चौधरी घर के पास सोमवार को दरार होने से ग्रामीण भयभीत हैं. ग्रामीणों ने बाढ नियंत्रण विभाग खगड़िया के पदाधिकारी व संवेदक को दुरभाष से जानकारी दी है. जिसके बाद संवेदक द्वारा ट्रक से मिट्टी मंगवाकर देर शाम दिया जा रहा था.ग्रामीणों ने बताया बताया कि अगर हवा की गति बढी बांध टूट सकता है.

वर्षा के पानी ने कई इलाकों को डूबो दिया

नवगछिया अनुमंडल के खास कर बिहपुर, रंगरा और खरीक और ढ़ोलबज्जा में कई गांवों में भारी वर्षा से लोगों के घरों में पानी घुस गया है.

मुखिया के प्रयास से बुटनी घाट का हुआ मरम्मति.

बुटनी घाट के पास बांध को बचाने का प्रयास

नवगछिया प्रखंड अंतर्गत खैरपुर कदवा पंचायत के बुटनी घाट समीप, कोसी नदी में आए बाढ़ के कारण बांध पर दरारें होकर तेजी से हो रहे कटाव की सूचना पर जल संसाधन विभाग ने यहां पर बचाव कार्य शुरू करवाया है. मुखिया अजय कुमार बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ बांध पर देर रात तक जमे हुए थे. इधर ढोलबज्जा पंचायत के लूरी दास टोला, ढोलबज्जा दियारा, खैरपुर कदवा के बेलसंडी, नंदग्राम, गोला टोला, पंचगछिया, लक्ष्मीनिया व मालेग्राम कदवा में एवं कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा मुसहरी, कंचनपुर, कार्तिक नगर, बगड़ी टोला, ठाकुर जी कचहरी टोला व पकड़ा टोला कदवा के साथ दर्जनों गांवों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बरबाद हो गयी है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet