नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लाख रूपये की जाली नोट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के सरवेजपुर निवासी हाजीपुद्दीन, नवगछिया के की परवत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव के जयशंकर कुमर के पुत्र शैलेश कुमार, खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा गांव के स्व खुदर मंडल के पुत्र संजय मंडल शामिल हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जाली नोट का एक खेप पश्चिम बंगाल से नवगछिया लाया जा रहा है.

सूचना के आधार पर नवगछिया एसपी निधी रानी के निर्देश पर एक टीम को सक्रिय किया गया. नवगछिया रेलवे स्टेशन से दक्षिण ऑटो स्टैंड के पास तीनों तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दो हजार रूपये के कुल एक सौ दो नोट यानी दो लाख चार हजार रूपये तस्करों से बरामद किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने मालदा जिले के हाजीपुद्दीन की तलाशी ली तो उसके पास से दो हजार के 50 नोट बरामद हुए तो संजय और शैलेश के पास से दो हजार के 52 नोट बरामद हुए हैं. नकली नोट की फिनिशिंग इतनी अच्छी है कि कोई भी प्रतथ दृष्टया नोट देख कर धोखा खा जायेगा.

दो को कर दी थी डिलीवरी, गोनरचक के सर्वेश, उसकी पत्नी और अखिलेश को देना था नोट

पुलिस ने पूछ ताछ में यह पता लगा लिया कि मादला का हाजीपुद्दीन जाली नोट का कारोबार करने वाला मुख्य ऐजेंट है. वह पश्चिम बंगाल से जाली नोट ला कर नवगछिया में विभिन्न जगहों पर डिलीवरी करता है. उसे अठगामा के संजय और खगड़ा के शैलेश कुमार नकली नोटों की डिलीवरी कर दी थी. पुलिस को हाजीपुद्दीन ने बताया कि अब बचे हुए दो हजार के 50 नोट की डिलीवरी गोनरचक निवासी अखिलेश मंडल, सर्वेश मंडल और उसकी पत्नी को करना था. दोनों को सूचना दे दी गयी थी. दोनों आने वाले ही थे लेकिन तब तक हाजीपुद्दीन पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

जानकारी मिली है कि हाजीपुद्दीन ने गिरफ्तार होने के बाद शैलेश और संजय का नाम बताया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया. पुलिस सर्वेश, अखिलेश और सर्वेश की पत्नी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. नवगछिया के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने गिरफ्तार हुए तीनों जालसाजों से सघन पूछ ताछ की है. पूछ ताछ के क्रम में अपराधियों ने पुलिस के समक्ष एक बड़े रैकेट का खुलासा किया गया. आये दिन इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है.

कहती है एसपी

नवगछिया की एसपी निधि रानी ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई नवगछिया पुलिस के लिए उपलब्धि है. छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *