नवगछिया। कदवा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टोटो से 3.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा टोटो की सीट के अंदर रखे बैग से मिला।
Total Downloads: 374
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि मधेपुरा की ओर से एक टेंपो में सवार कुछ महिलाओं द्वारा गांजा की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर कदवा थाना चौक पर वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान मधेपुरा की ओर से आ रहा एक टोटो पुलिस टीम को देखकर खैरपुर की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने उसे रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान टोटो की सीट के अंदर रखे बैग से 3.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने टोटो में सवार तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान संजू देवी, पति राजेश मंडल, रीता देवी, पति धर्मनाथ मंडल और बबिता देवी, पति किशोरी मंडल, तीनों निवासी काजीकोरेया, थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।
इस मामले में कदवा थाना कांड संख्या 116/26, दिनांक 06.10.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(b)/21(b) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
