मंगलवार की देर रात्रि एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी अपराधी अकला को एसटीएफ ने रंगरा पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद रंगरा पुलिस पूछताछ के बाद उसे बुधवार को नवगछिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि अकला की गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है।

पुलिस विभिन्न कांडों को लेकर पूछताछ के लिए अकला को रिमांड पर लेगी। इसकी तैयारी की जा जा रही है। इसके लिए न्यायालय में आवेदन दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में बुदला हत्याकांड व बिट्टन यादव हत्याकांड को लेकर अकला ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कई राज उगला है।

बताते चलें कि हत्या लूट डकैती रंगदारी सहित कई जघन्य हत्याकांडों के नामजद आरोपी अकला पिछले कई सालों से पुलिस के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेल रहा था। वह पुलिस को हर बार चकमा देकर भाग जाते थे। मगर पिछले मंगलवार की देर रात्रि पटना से आई एसटीएफ की टीम ने उसे भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *