रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित कबूतरा स्थान रोड टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क का आधा से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने से बगल के खाई का गंदा पानी जमा हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से पंचायत के लोगों को आवागमन काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क की स्थिति जर्जर होने से हम लोग ज्यादातर इसी सड़क का उपयोग करते थे। लेकिन इस सड़क के टूट जाने उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि पहले इस सड़क का निर्माण सांसद निधि कोष से कराया गया था। 8 वर्ष पहले विधायक गोपाल मंडल ने अपने कोष से राशि आवंटित कर उक्त सड़क बनवाई थी। स्थानीय निवासी महेश प्रसाद साह ने बताया कि आरईओ के द्वारा 8 वर्ष पूर्व सड़क निर्माण हुआ था। जो अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। रजनीकांत कुमार, बच्चन मिश्रा और ऋषभ झा व अन्य ने बताया कि करीब 1 माह पूर्व हुई बारिश में यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।

सड़क पर बने गड्ढों से बढ़ गया है खतरा

सड़क पर करीब एक हाथ से भी ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। दोनों और गड्ढों में भरे पानी की वजह से सड़क पर वाहन ले जाने में भी गिरने का डर रहता है। इस सड़क से दिन में सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि व पंचायत के मुखिया को भी इसके बारे में बताया गया, लेकिन किसी ने भी सुधि नहीं ली। पंचायत के मुखिया दीपक कुमार उर्फ शिकारी शर्मा ने कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत को लेकर वार्ड सभा में प्रस्ताव पारित कर जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *