नवगछिया – गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान में दिनांक 7 दिसंबर 2019 को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसकी अंतिम रूपरेखा तैयार हो चुकी है यह शोभा यात्रा नवगछिया के चैती दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होगी वहां से महाराज जी चौक, दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड, एसपी कोठी,पकड़ा 14 नंबर रोड होते हुए तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंचेगी. शोभा यात्रा में पैदल चल रहे सभी श्रद्धालुओं के लिए वहां अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी. वहां से सभी श्रद्धालु अल्पाहार ग्रहण कर पुनः बाबा गणिनाथ गोविंद धाम खरीक के लिए प्रस्थान करेंगे.

इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे भाग लेंगे शोभा यात्रा की भव्यता बढ़ाने के लिए करीबन 100 से अधिक निशान, डीजे, भांगड़ा, एवं ड्रोन कैमरा का व्यवस्था किया गया है. सारे कार्यक्रम का कैमरे द्वारा नजर रखी जाएगी. बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि यह शोभायात्रा 15 साल से लगातार नवगछिया से खरीक बाबा गणिनाथ धाम पैदल जाती है, वहां पहुंचने के बाद बाबा का सभी श्रद्धालु पूजन करते है.

फिर मंच कार्यक्रम में खुला अधिवेशन परिचय का कार्यक्रम होता है. संध्या समय में बच्चों द्वारा बाल झांकी प्रस्तुत की जाती है एवं रात में मशहूर कलाकारों द्वारा जागरण का भी कार्यक्रम होता है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता सचिव विष्णु कुमार का संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष विवेकानंद साह, निरंजन साह, शंकर साह,सौगन्ध साह, विशाल गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, डब्लू बजरंगी भाई, संतोष, रंजीत साह, शिवम समेत सभी सदस्य लगे हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *