बंगाल में बने साइक्लाेनिक सर्किल से शुक्रवार काे भागलपुर में माैसम पूरी तरह से बदल गया। देर शाम बादलाें ने शहर में डेरा जमाया। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जाे देर रात तक रुक-रुककर होती रही। माैसम विभाग ने अगले दाे दिनाें तक एेसा ही माैसम रहने की अाशंका जताई है। इसके बाद धीरे-धीरे शहर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हाेजाएगी। माैसम विभाग ने शनिवार अाैर रविवार काे धूल भरी अांधी के साथ ही वज्रपात की भी अाशंका जताई है।

शाम काे बारिश हाेने से शुक्रवार की रात तापमान काफी तेजी से नीचे गिरा। पश्चिमी हवा भी 2.3 किलाेमीटर की रफ्तार से चली। माैसम विभाग की मानें ताे 17 दिसंबर के बाद तापमान तेजी से गिरने के अासार हैं। बीते 24 घंटे में शहर के अधिकतम तापमान में दाे डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। शुक्रवार काे शहर का अधिकतम तापमान 22.6 अाैर न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार काे शहर का अधिकतम तापमान 24.6 अाैर न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

15 काे हिमालय में अाएगा बर्फ का तूफान

माैसम विभाग की मानें ताे फिलहाल पूर्वी अासाम में साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना हुअा है। इस वजह से अगले दाे दिनाें में भागलपुर में भी नमी अाएगी, जिस कारण धूल भरी अांधी अाैर वज्रपात के भी अासार हैं। इससे शहर में 14 दिसंबर काे हल्की बारिश के अासार हैं। 15 दिसंबर से पश्चिमी विक्षाेभ एक्टिव हाेने से हिमालय में बर्फ का तूफान अाएगा।

इसके बाद पहाड़ी इलाकाें में बर्फबारी का दाैर शुरू हाेगा। माैसम वैज्ञानिक अानंद शंकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश अाैर बिहार के बीच साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना है। इस कारण पूरे बिहार में शुक्रवार की सुबह से बारिश हाे रही है। इसका असर अगले दाे दिनाें तक भागलपुर में भी देखने की मिलेगा। पहाड़ाें में हुई बर्फबारी का असर भी शहर में पड़ना शुरू हाे जाएगा। इससे ठंड बढ़ेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *