भवन निर्माण सह जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के अन्य पुलों के बंद होने के चलते विक्रमशिला पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसके चलते जाम लग रहा है। इससे निजात के लिए एसएसपी को पुल पर वनवे व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा विक्रमशिला सेतु के समानांतर पीपा पुल बनाने के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजने को कहा गया।

शनिवार को मंत्री ने डीआरडीए में जिलास्तरीय क्रियान्वयन कार्यक्रम समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। पुल तैयार होने में समय लगेगा। इस दौरान जाम से बचने के लिए छोटे वाहनों के आवागमन के लिए पीपा पुल बनाने पर सहमति बनी है। डीएम प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजेंगे। पीपा पुल के लिए खुद वह मंत्री से बात करेंगे। एमएलसी संजीव कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों ने बैठक में जाम का मुद्दा उठाया।

मंत्री ने कहा कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए डीटीओ को अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। टीम द्वारा छापेमारी करने को कहा गया है। जाम नहीं लगे इसके लिए एसएसपी को हर तरह की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। स्मार्ट सिटी और शहरी क्षेत्र में पेयजल संकट का मामला मेयर और डिप्टी मेयर द्वारा उठाया गया। डीएम को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *