
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
खरीक: रंगरा के तीनटंगा झल्लूदास टोला में दबंगों द्वारा की गयी आगजनी और फायरिंग की घटना के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रविवार को खरीक बाजार में प्रतिरोध मार्च निकालकर उर्दू चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका.भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाये.कार्यकर्ताओं ने आरोपित मुखिया की अविलम्ब गिरफ्तारी करने,पीड़ित परिवारों को अविलम्ब मुआबजा देने और विस्थापितों की सुरक्षा की मांग की है.इस अवसर पर भाकपा प्रखंड सचिव सुशील भारती प्रमोद मंडल श्रीमंत शर्मा बिहारी शर्मा अखिलेश शर्मा नारायण यादव आदि मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
