ठंड के कारण जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल (कक्षा 10 तक) 24 से 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे। डीएम प्रणव कुमार ने इस आशय का आदेश सोमवार को जारी किया है।

उन्होंने कहा कि ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य बंद रहेगा। यह आदेश स्कूल पूर्व शिक्षा के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर भी लागू होगा।

24 घंटे में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री घटा जबकि अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है। शुक्रवार काे शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। गुरुवार काे अधिकतम 18.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया था

ठंड से बुजुर्ग व बच्चे हो रहे बीमार

पांच दिनाें में बढ़ी ठंड से लाेगाें की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे अाैर बुजुर्गाें काे सर्दी, खांसी, एलर्जी समेत सांस से संबंधित काफी परेशानी हो रही है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज व अस्पताल की अाेपीडी में रोजाना ठंड से बीमार दो दर्जन मरीज पहुंच रहे हैं।

सब्जियों की फसल पर पड़ेगा असर

काेल्ड वेव से सब्जियाें की फसल काे नुकसान हाे सकता है। अालू, बैंगन, गाेभी अाैर टमाटर के पाैधे पर पाला गिरने से उत्पादन में कमी अा सकती है। माैसम वैज्ञानिकाें की मानें ताे फिलहाल अालू की फसल काे ठंड से सबसे अधिक नुकसान हाेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....