नवगछिया | 14 नंबर सड़क पर 19 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में घायल इस्माइलपुर के छोटी परवत्ता निवासी विक्रम कुमार की मौत हो गई। मृतक युवक के पिता माधव मंडल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Whatsapp group Join

दुर्घटना के बाद लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मायागंज अस्पताल में भी सुधार नहीं होने पर उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया था। वहां रोज 30 हजार खर्च आने पर परिजन उसे लेकर घर लौट रहे थे। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *