प्रखंड के गंगा दियारा स्थित अकीदत्तपुर पंचायत के वार्ड 11 अठगामा गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 116 में घुसकर दबंगों ने सेविका की पिटाई कर दी। पीड़ित सेविका रूबी कुमारी ने बुधवार की देर शाम गांव के ही तुलसी मंडल और उसके भाई अजय मंडल के खिलाफ खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें इस बात का जिक्र किया है कि मैं रोज की तरह बुधवार को भी गांव स्थित सामुदायिक भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ा रही थी।

इसी दौरान दोनों आरोपी अचानक आ धमके। आते ही वे मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर मुझे लाठी-डंडे से पीटने लगे। आरोपियों ने कहा कि तुम मुझे दारू पीने के लिए पैसा क्यों नहीं देती हो। यह सामुदायिक भवन तुम्हारे बाप का है जो तुम मुझे बिना रंगदारी दिए आंगनबाड़ी चला रही हो। इस दौरान मैं वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

वेदन में इस बात का भी जिक्र किया है कि मारपीट के दौरान दोनों आरोपियों ने कहा कि अगर केस की तो तुम्हारे घर में घुसकर सपरिवार हत्या कर शव गंगा नदी में बहा देंगे।पीड़िता ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की घटना को कई बार अंजाम दे चुके हैं।

किन्तु मैं भयवश पूर्व में किसी से शिकायत नहीं की।क्योंकि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसलिए किसी भी समय मेरी व मेरे परिवार के सदस्यों की हत्या कर देंगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष एन एस चौहान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *