मौसम विभाग ने भागलपुर समेत बिहार के 38 जिलों में शनिवार को ठंड का ऑरेंज अलर्ट व रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सभी जिलों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान विभाग ने दिन में 12 से एक बजे को छोड़कर शाम होते ही तापमान में लगातार गिरावट होने की बात कही है। मुजफ्फरपुर सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को अधिकतम पारा का 35 वर्ष का रिकाॅर्ड टूट गया। पटना में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक अधिकतम पारा 15 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। सुबह 11 बजे 11 डिग्री तो शाम को पांच बजे 12 डिग्री था, जो सात बजे घटकर 11 डिग्री हो गया। इस दौरान तेज बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन का एहसास हो रहा था।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी से दिल्ली सहित एनसीआर में 24 दिसंबर से ही भीषण ठंड पड़ रही है जो दो दिनों के बाद उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार के सभी जिलों में पहुंची। 28 और 29 दिसंबर को पटना के साथ ही चंपारण, सासाराम, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फऱपुर, भागलपुर, बक्सर, गया, पूर्णिया सहित दो दर्जन जिलों में अधिकतम तापमान 14 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री होने की आशंका है। शुक्रवार को 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। भागलपुर में 24 घंटे में अधिकतम 0.8 और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16.2 व न्यूनतम 8.6 डिग्री रहा।

क्या है ऑरेंज अलर्ट

आॅरेंज अलर्ट- यह येलो अलर्ट के बाद मौसम में खराबी को देखते हुए जारी किया जाता है। लोगों को सचेत किया जाता है कि मौसम अचानक इतना खराब हो सकता है जिसका अनुमान पहले से नहीं हो। अचानक कोहरा भी हो सकता है।

10 साल में दूसरी बार पटना में सबसे ठंडा दिन

पटना में 10 साल के दौरान 27 दिसंबर को दूसरी बार सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले 2012 में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। इसके साथ ही इस सीजन में तीसरी बार 24 घंटे के अंदर सबसे अधिक ठंड वाला दिन रहा। इससे पहले 18 दिसंबर को 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उसके बाद 26 दिसंबर को भी 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

पटना समेत 7 जिलों में आज से 2 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

पटना जिले के सभी स्कूल 2 जनवरी तक बंद रहेंगे। ठंड काे देखते हुए डीएम ने सभी सरकारी अाैर निजी स्कूलों को आदेश दिया है। शीतलहर से बेतिया, माेतिहारी, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा व सीतामढ़ी के डीएम ने भी स्कूलाें काे बंद करने का निर्देश दिया है। सहरसा में 1 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

ठंड से 11 और लोगों की गईं जानें

ठंड से शुक्रवार को सूबे में 11 और लोगों ने दम तोड़ दिया। खगड़िया के गोगरी ब्लॉक में एक बच्ची व एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। गोपालगंज में 2, छपरा में अांगनबाड़ी सेविका, अारा में किसान अाैर सीवान के दराैंदा में एक व्यक्ति की मौत हाे गई। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, माेतिहारी अाैर बेतिया में 1-1 माैत हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *