भागलपुर : पीरपैंती के सुंदपुर पीडब्लूडी से शेरमारी एनएच 80 को जोडऩे वाली रेल ओवरब्रिज संख्या 91 (उल्टा पुल) को तोडऩे के लिए भागलपुर जिलाधिकारी आदेश रेलवे कंस्ट्रक्सन विभाग को मिल चुका है। इसके साथ ही तोडऩे की कवायद तेज हो गयी हैं।

रेलवे के वरीय अनुभाग अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि भागलपुर डीएम के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत हो चुका है। 12 जनवरी के तोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। पुल को कंट्रोल ब्लास्ट से ध्वस्त किया जाएगा। 12 जनवरी को ब्लॉक के लिए डिवीजन को लिखा गया है।

अगर ब्लॉक मिल गया तो उसी दिन पुल को तोड़ा जाएगा जबकि तोडऩे का कार्य कर रही एजेंसी हरदेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साइड इंजीनियर चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि उल्टापुल को 12 जनवरी को ने तैयारी कर ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *