नवगछिया : क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक अरुण प्रकाश ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के लेबर रूम, मरीज वार्ड, महिला वार्ड, ऑटी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जो भी कमियां पाई उन कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया. लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेबर रूम में लगे स्वास्थ्य उपकरणों को ड्यूटी पर मौजूद नर्स रूमा कुमारी एवं मीणा भारती से स्वास्थ्य उपकरणों को संचालित करवाकर देखा.

लेबर रूम में लगे उपकरण के संचालन में उन्होंने कमी पाई जिसमे उन्होंने सुधार करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने ठंड को देखते हुए वार्ड एवं लेबर रूम में लगे हीटर के बाद भी तत्काल ठंड को देखते हुए हीटर बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

उन्होंने अस्पताल में प्रतिनियुक्त नर्स को एनबीसीसी मशीन एवं उससे संबंधित सभी प्रकार के मशीनों का प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता होने की बात कही तथा तत्काल नर्स को इन मशीनों के बेहतर प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा.

निरीक्षण के बाद उन्होंने अस्पताल के वार्ड, लेबर रूम सहित अस्पताल परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने का निर्देश दिया. इस मौके पर डॉ बरुण कुमार, डॉ जोतिषणा झा, आईसीटीसी के परामर्शी अजय कुमार सिंह, टेक्नीशियन अजीत प्रकाश, केयर इंडिया के जितेंद्र कुमार, आशा कोडिनेटर कुणाल कुमार विभाष सिंह सहित अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *