खगड़िया : अलौली थाना क्षेत्र की हथवन पंचायत के मुखिया लालो यादव (55 वर्ष) को बदमाशों ने शनिवार की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के विरोध में शव के साथ परिजनों ने हथवन चौक पर लगभग एक घंटा सड़क जाम रखा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मुखिया लालो यादव अपने एक रिश्तेदार अर्जुन यादव के साथ सतघट्टा हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। रास्ते में ही नकाबपोश बदमाशों ने उन पर 20 चक्र गोलियां बरसायी। गोली लगने के बाद मुखिया घटनास्थल पर ही गिर गए। वहीं अर्जुन यादव सड़क किनारे स्थित गड्ढे में लुढ़ककर किसी तरह अपनी जान बचा पाए। घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक सेे आए पांच बदमाश खेलवा चनवारी चौर होकर मेघौना गांव की तरफ भाग निकले। बाइक की पहचान छुपाने के लिए बदमाशों ने नंबर प्लेट पर गोबर लेप दिया था।

घटना के बाद परिजनों ने घायल मुखिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से उनको रेफर कर दिया गया। बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में मुखिया ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को गांव लाया और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हथवन चौक पर सड़क जाम कर दिया। सदर एसडीपीओ आलोक रंजन ने कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खत्म कराया। थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि परिजनों ने प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इधर एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि आपसी रंजिश में घटना हुई है। मुखिया अलौली थाना क्षेत्र के पूर्व मुखिया पद्युम्न राय की एक साल पहले शहर में ही की गई हत्या मामले के मुख्य अभियुक्त थे। एक पखवाड़ा पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटे थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet