नवगछिया : नवगछिया के वैशाली चौक पर रविवार को राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी जूलूस निकालकर पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नेता शैलेश यादव व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल ने की. इस दौरान राजद कार्यकताओं ने सरकार के विरोध नारेबाजी की.
Total Downloads: 116
पुतला दहन के पूर्व नुक्कड़ सभा हुई. इस मौके पर शैलेश यादव ने कहा कि एनडीए सरकार ने सीएए और एनआरसी जैसे काला कानून की आड़ में देश की एकता और अखंडता को समाप्त करने की साजिश कर रही है. अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल व आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि एनडीए की इस लोकतंत्र विरोधी सरकार ने देश की मूलभावना के खिलाफ जाकर सीएए और एनआरसी जैसा कानून बनाया है.

जिसका राष्ट्रीय जनता दल परिवार पुरजोर विरोध करते हुए सर्व धर्म एकता की मांग करता है. मौके युवा नेता शैलेश यादव, संजय मंडल, अशोक यादव, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, अधिवक्ता हिमांशु यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

