दरवाजे पर खड़ी बजाज पल्सर बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में घर के दरवाजे पर खड़ी बजाज पल्सर बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी की घटना के बाद पीड़ित भवेश चौधरी (54) ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने आवेदन में बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे उठने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
चोरी हुई बाइक काले रंग की बजाज पल्सर है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR10AE8190 है। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


