मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला का शुभारंभ भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल मंगलवार को करेंगे। दीप प्रज्वलन से पहले वे मुनेश्वर कृषि प्रदर्शनी का भी फीता काटकर शुभारंभ करेंगे। सांसद गिरिधारी यादव उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा जिला के सभी विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहेंगे।

मेला में पहले ही दिन से बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति शुरू हो जाएगी। पहले दिन इंडियन आइडल के कलाकार अमित सना और आकांक्षा शर्मा की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन 15 जनवरी को स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 16 जनवरी को बड़े सिंगर शब्बीर कुमार का गायन होगा। मेला में चारों दिन कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिता स्कूली बच्चों के लिए होगी।

मेला को राजस्व विभाग से 30 लाख

बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव के लिए राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने 30 लाख रुपये का आवंटन दिया है। इससे मेला का कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पर्यटन विभाग के साथ विभाग पहले से ही मेला के विकास में साथ मिलकर काम कर रहा है। इस मेला के आयोजन में पर्यटन विभाग का भी साथ मिला है। राजस्व विभाग से 30 लाख रुपये का आवंटन देने की बात खुद मंत्री रामनारायण मंडल ने कही है।

मथुरा की तर्ज पर बन रहा मंदर महोत्सव का मुख्य द्वार

बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव का शुभारंभ 15 जनवरी को होगा। इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अब प्रशासन के पास एक दिन का समय बचा है। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

रविवार को भी कई सरकारी अधिकारियों का दिन भर मेला में कैंप लगा रहा। मुख्य मंच का हैंगर और ग्रामश्री मेला के निर्माण में जुटे संवेदक ने हैंगर के आकार को बड़ा किया। इसके बावजूद हर साल सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों को हैंगर से बाहर खड़ा होकर इसे देखना पड़ता है। दिन में तो आमलोगों को बैठकर महोत्सव का आनंद लेने का मौका मिल जाता है। रात वाले आयोजन में जगह कम पड़ जाती है। कृषि प्रदर्शनी के सामने बने अशोक स्तंभ का अभी तक रंग रोगन कार्य नहीं किया गया है।

मंदार महोत्सव का मुख्य प्रवेश द्वार प्रसिद्ध मथुरा प्रेम मंदिर की तर्ज पर बन रहा है। हाजीपुर से कलाकार सज्जन साह की निगरानी में धर्मेंद्र कुमार, नित्यम राजा, अशोक कुमार इसका निर्माण कर रहे हैं। प्लाईवुड एवं थर्मोकॉल सहित अन्य आकर्षक सजावटी पदार्थों से मेला का भव्य द्वार बनाया जा रहा है। इसके अलावा मंदार महोत्सव का मुख्य मंच का बैकग्राउंड में समुद्र मंथन एवं विष्णु-लक्ष्मी का आकर्षक चित्र बन रहा है। मुख्य मंच, विशाल हैंगर, प्रवेश द्वार आदि निर्माण में 120 कारीगर दिन रात लगे हैं। मैनेजर अनुज कुमार ने बताया कि सोमवार शाम तक सारा काम फाइनल कर लिया जाएगा।

मुनेश्वर कृषि प्रदर्शनी अभी से ही आकर्षक दिखने लगा है। प्रदर्शनी में घर की बगिया मॉडल में फूल-फल को सजाया जा रहा है। फसलों की हरियाली देखते ही बन रही है। प्रदर्शनी में अभी से ही लोग घूमने के लिए आने लगे हैं। सोमवार शाम तक किसानों के उत्पादित फसलों की प्रदर्शनी भवन में स्टॉल लगाया जाएगा। कृषि समन्वयक शुभ प्रभात ने बताया कि कृषि प्रदर्शनी की सारी तैयारी अंतिम चरण में है। तैयारी के बाद मेला परिसर की साफ-सफाई पूरी कराई जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *