कोसीवासियों के लिए खुशखबरी है। पटना से सहरसा के लिए रात में ट्रेन मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ललित चंद्र त्रिवेदी ने शुक्रवार को सहरसा में कहा कि पटना से रात की ट्रेन की काफी डिमांड है। इससे बड़ी आबादी को फायदा होगा। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। एक साल के अंदर सहरसा को फारबिसगंज से जोड़ा जाएगा।

मिथिलांचल से कोसी पुल के रास्ते जुड़ने की 87 साल की प्रतीक्षा पूरी होगी
एक से डेढ़ महीने में सहरसा से सरायगढ़ के बीच ट्रेन चलने लगेगी। इसी साल 2020 में निर्मली तक ट्रेन सेवा शुरू होते कोसी इलाके का मिथिलांचल से कोसी पुल के रास्ते जुड़ने की 87 साल की प्रतीक्षा पूरी होगी। सुपौल से अररिया तक नई रेललाइन के लिए आंशिक जमीन अधिग्रहण होने से इसके निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है।

इलाहाबाद रूट के लिए सहरसा से ट्रेन चलाना संभव
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में मालगाड़ी परिचालन के लिए अलग डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के बाद इलाहाबाद रूट के लिए सहरसा से ट्रेन चलाना संभव हो पाएगा। अभी इलाहाबाद मंडल में ट्रेनों की संख्या अधिक रहने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। सहरसा स्टेशन के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे जीएम के साथ समस्तीपुर मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी, सीसीएम संजीव शर्मा, मुख्य सुरक्षा आयुक्त रविन्द्र कुमार वर्मा, सीपीआरओ राजेश कुमार, सचिव अमन राज, सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी थे।

एक साल में पूर्णिया रेलखंड का विद्युतीकरण:
ईसीआर के जीएम ने कहा कि एक साल के अंदर समस्तीपुर मंडल के सभी रेलखंड विद्युतीकृत हो जाएंगे। मधेपुरा से पूर्णिया कोर्ट तक भी रेल विद्युतीकरण कार्य भी एक साल के अंदर पूरे किए जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *