जब बिहार के डीजीपी पर भागलपुर पुलिस लाइन में दो महिला सिपाहियों ने गुस्से में तान दी राइफल और बोलीं- हटिए नहीं तो टनका देंगें। ये घटना सोमवार को उस समय घटी जब बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बिना किसी को बताए और बिना लाव लश्कर के सुबह ट्रैक सूट और माफलर डालकर आम लोगों की तरह पुलिस केन्द्र पहुंचे।

पुलिस लाइन घूमने के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी ने न तो उन्हें पहचाना और न ही टोका। बाहर निकलने पर देखा कि दो महिला पुलिसकर्मी ऑटोमेटिक राइफल लेकर जा रही थीं। उन्होंने पूछा कि गोली चलाने आता है तो महिला पुलिसकर्मी अनुराधा कुमारी ने कहा कि आता है। डीजीपी ने पूछा कोई राइफल छीनकर भाग जाएगा तो क्या करोगी। जवाब मिला- अभी 45 गोली खाली करके आए हैं। डीजीपी के लगातार सवाल से दोनों महिला पुलिसकर्मी झल्ला गईं और कहा- हटते हैं कि नहीं।

लेकिन डीजीपी ने फिर कहा- तुमको गोली चलाना नहीं आता है। इस बात पर दोनों पोजिशन में आ गईं और कहा -हटिए नहीं तो टनका देंगे। डीजीपी ने कहा, हमको पहचानती हो तो एक महिला जवान ने कहा कोई भी हों, जल्दी हटिए और पोजिशन ले लिया। तब जाकर डीजीपी ने अपना परिचय दिया। इनता सुनकर दोनों ने सॉरी बोला और सैल्यूट ठोका। एक ने कहा हां सर, आपको टीवी पर देखा है।

दोनों को धन्यवाद देकर डीजीपी आगे बढ़ गए और महिला पुलिसकर्मी परेड के लिए सैंडिस कंपाउंड चली गईं। डीजीपी ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि महिला पुलिस में आत्मबल बढ़ा है। सुबह का वाकया बहुत अच्छा लगा। बिहार के डीजीपी सोमवार की सुबह इंटरसिटी ट्रेन से भागलपुर परिसदन पहुंचे थे। जहां उनकी आगवानी डीआई और एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने की थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *