नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास केला बगीचे से मंगलवार को पुलिस ने एक तड़पती हुई महिला को बरामद किया। अनुमंडलीय अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। महिला की पहचान जगतपुर के दिलीप यादव की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई।
Total Downloads: 116
घटनास्थल पर मिले महिला के पर्स से पुलिस ने थायमेट का आधा पैकेट, जहर की खाली शीशी सहित अन्य सामान बरामद किया। घटना के बाद महिला की हत्या की अफवाह परिजनों ने फैला दी। इसके बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। लेकिन महिला के मुंह से झाग व थाइमेट की गंध से लोग शव के पास नहीं जा रहे थे। महिला के पति बार-बार आने की बात कहकर दिनभर फरार रहे। जबकि उसका मोबाइल का नेटवर्क बगल में बता रहा था। महिला की गोतनी ने बताया कि महिला अपने पति के साथ सोमवार को तीन बजे घर से निकली थी।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि सबेरे सूचना मिली कि एक महिला बेचैनी की अवस्था में उल्टी कर रही है। पुलिस उसे गाड़ी से अस्पताल भेजवायी। लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गयी। महिला के पति ने बताया कि सोमवार की शाम झगड़ा होने के बाद वह घर से निकल गयी थी। वह ब्च्चे को छोड़कर मायके वैसी चली गयी थी। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं है।

एसपी निधि रानी ने बताया कि मंगलवार दोपहर नवगछिया थानाध्यक्ष को एक महिला के लीची बागान में गंभीर स्थिति में होने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और अपने कपड़ों को नोच रही थी। अस्पताल लाने के क्रम में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से थायमाइड की एक बोतल मिली है। डॉक्टर ने बताया कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है। इस संबंध में पति के बयान पर नवगछिया थाना में यूडी केश दर्ज किया गया है।

