नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीती देवी के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए वार्ड 4 की पार्षद सुनीता देवी के नेतृत्व में आठ पार्षदों ने एक आवेदन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है। आवेदन में सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में पार्षदों के साथ नगर अध्यक्ष दुर्व्यवहार करती हैं। वे पार्षदों की बात नहीं सुनतीं और मनमाने तरीके से काम करती हैं।

नगर अध्यक्ष के पति ही अधिकांश कार्य करते हैं। आरोप है कि अध्यक्ष के पति ठेकेदारी करते हैं और दबंग व्यक्ति भी हैं। उनके द्वारा कराए जा रहे कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है और वार्डों की समस्याओं को भी दबा दिया जाता है। आरोप लगाया गया है कि डस्टबिन खरीदने के बाद भी अब तक वितरण नहीं किया है। प्लास्टिक की बाल्टी खरीद की गयी है जिसमें धांधली हुई है।

पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने की मांग की है। आवेदन पर सुनीता देवी, नागेश्वर प्रसाद सिंह, माहिल सिंह, बीमंजी खातून, गीता देवी, सिनिया देवी, अजय कुमार और नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव के हस्ताक्षर हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *