थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ला निवासी मो. आशिक ने दो दिन पहले चोरी हुए अपने मोबाइल के साथ दो आरोपियों को मंगलवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मोबाइल मालिक के आवेदन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आवेदन में उल्लेख किया है कि 16 फरवरी को मेरा बच्चा मोबाइल पर आंगन में गेम खेल रहा था। इसी दौरान नवगछिया के शातिर मनखुश उर्फ जग्गा एवं नीरज कुमार ने मोबाइल लेकर भाग गया। बच्चे के रोने पर मैं आया तबतक दोनों आरोपी भाग निकला। काफी दूर पीछा भी किया। किन्तु कोई हाथ नहीं आया। मंगलवार को दोनों आरोपी एकसाथ नवगछिया बाजार में दुकानदार के हाथों मोबाइल बेच रहा था।

इस दौरान मेरी नजर पड़ गई। उसके बाद मैं अपने अन्य साथियों के साथ दोनों को मोबाइल के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दोनो चोर को पुलिस ने जेल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *