नवगछिया| भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का गृह प्रवेश पूजन शुक्रवार को नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अगुवाई में हुआ। सर्वप्रथम गौ पूजन किया गया। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। पूजन नगरह के शंकर झा करा रहे थे और स्वामी आगमानंद महाराज भी इस मौके पर उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को नवगछिया में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन जी बिहार सरकार के मंत्री माननीय विनोद कुमार सिंह जी पार्टी के प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे । पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक ई शैलेंद्र, सुबोध सिंह कुशवाहा, अजय कुशवाहा, मुकेश राणा, आलोक सिंह, राजेश झा, आलोक बंटू, कुमकुम देवी, शबाना आजमी, चम्पा कुमारी, गगन चौधरी, मुरारी चिरानिया, पंकज शर्मा, रंजीत झा आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *