गोपालपुर विधायक सह विधान सभा सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने विधानसभा में बुधवार को विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले जाम का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि भागलपुर में गंगा नदी पर बने सेतु पर ओवरलोडिंग के कारण महाजाम लगता है। शून्य काल में मामला उठाते हुए कहा कि सेतु पर पदाधिकारियों की मिलीभगत से ओवरलोड ट्रक चलते हैं।

क्षमता से अधिक वजन होने के कारण ट्रकों का गुल्ला अक्सर टूटता है और सेतु पर जाम लगता है। रोजाना जाम लगने के कारण घंटों फंसकर लोग परेशान होते हैं। सेतु पर जाम को रोकने के लिए ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि महाजाम में यात्री छह से सात घंटे तक फंसे रहते हैं। ऐसे में यात्रियों की ट्रेनें छूटती हैं, जिससे उनका जरूरी काम नहीं हो पाता है।

जाम में फंसे घायल की कभी-कभी समय पर इलाज नहीं हो पाने से मौत हो जाती है। इससे इलाके में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। यह सभी स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों की मिलीभगत की वजह से होती है। विधायक ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगवाकर सेतु पर लगनेवाले महाजाम से निजात पाया जा सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *