नवगछिया। भाजपा जिला इकाई की ओर से संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत काशी से लाए गए पवित्र कलश के विधिवत पूजन के साथ हुई। कलश को नीतेश कुमार दास और मधु देवी काशी से नवगछिया लेकर पहुंचे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह निषाद ने की। मुख्य वक्ता एवं पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने संत रविदास के विचारों को सामाजिक समरसता के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं।

मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि संत रविदास महान कृष्ण भक्त थे। उनकी भक्ति और विचारों से प्रभावित होकर साध्वी मीराबाई ने उन्हें अपना गुरु स्वीकार किया था। संत रविदास ने अपने पारंपरिक व्यवसाय को कभी छोटा नहीं समझा और समाज में समानता एवं सुधार के लिए निरंतर कार्य किया। उनकी प्रसिद्ध रचना ‘प्रभु जी तुम चंदन हम पानी’ आज भी भक्तों के बीच लोकप्रिय है।

कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में तेतरी धरहरा समेत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में सामाजिक समरसता अभियान भी चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को संत रविदास के समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के संदेश से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री बासुकी मंडल, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, मंडल अध्यक्ष मुकेश मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री नीतेश कुमार दास सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *